Yo Yo Honey Singh Song Kalaastar: पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) अब अपना दमदार कमबैक के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उसके करोड़ों फैंस हनी सिंह के अपकमिंग गाने कला स्टार (kalaastar) का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने का जब से टीजर रिलीज हुआ है, तभी से सिंगर बादशाह को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है। हनी सिंह ने अपने करियर में कई बड़े हिट गानें दिए हैं। इन्हीं में से एक गाना 9 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसका नाम देसी कलाकार है। इस गाने को आज भी फैंस काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और हनी सिंह को इस गाने में फैंस ने काफी पसंद किया था।
Kalaastar Song when and where to watch
यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill ने फेक बताने वाले हेटर्स का दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- 'उनसे हजम नहीं होता कि मैं सच में क्यूट हूं..'
अब हनी सिंह और सोनाक्षी सिन्हा के साथ 9 साल बाद फिर से नजर आने वाले हैं। अब इस गाने का नाम है कलास्टार, जिसका टीजर कुछ दिनों पहले ही रिलीज कर दिया गया है।
इस दिन रिलीज होगा Kalaastar
हनी सिंह का अपकमिंग गाना कलास्टार 15 अक्टूबर 2023 को जी म्यूजित कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया जाएगा। गाने का टीजर सामने आने के बाद से ही बादशाह को लगातार टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अपने लेटेस्ट गाने में हनी सिंह का यह कहकर मजाक उड़ाया था कि कुछ लोगों का तो कमबैक भी नहीं हो पा रहा है। अब फैंस का कलास्टार गाने का बेसब्री से इंतजार है।
