Yo Yo Honey Singh Video: पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) और रैपर यू यू हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों चर्चा में हैं। एक समय था जब वो ड्रग्स और शराब की गिरफ्त में पूरी तरह डूब चुके थे लेकिन अब वो इन सब चीजों से बहुत दूर हो गए हैं। अब हनी सिंह युवाओं को ड्रग्स से दूर रहने के लिए संदेश देते रहते हैं। इस बीच हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-तो इसलिए Yo Yo Honey Singh ने सरेआम कही थी भद्दी बात, वजह बताते हुए मांगी माफी; बोले- मुझसे गलती हुई है)
एंटी ड्रग कैंपेन से जुड़े हनी सिंह (pic credit-instagram)
यू यू हनी सिंह ने कही ये बात
सिंगर यू यू हनी सिंह ने एक बार फिर पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे पर खुलकर बात की है। हनी सिंह ने अब बीजेपी नेता तरुण चुग के साथ मिलकर पंजाब को ड्रग्स और नशे से दूर करने का संदेश दिया है। दोनों ने एक वीडियो के जरिए लोगों से अपील की कि पंजाब के युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालना बेहद जरूरी है। वीडियो में हनी सिंह ने कहा कि नशे की वजह से कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं और पंजाब का युवा गलत रास्ते पर जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि किसी भी तरह पंजाब को ड्रग्स से मुक्त किया जाए। वहीं तरुण चुग ने हनी सिंह की जिंदगी को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्होंने खुद नशे की बुरी आदतों से बाहर निकलकर वापसी की है और अब वह युवाओं को भी सही रास्ता दिखा सकते हैं।
नशे की लत ने बर्बाद कर दिया था हनी की लाइफ
बीजेपी नेता तरुण चुग ने कहा कि हनी सिंह अपनी आवाज, म्यूजिक और गानों के जरिए पंजाब के बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में ड्रग्स का नशा सुनामी की तरह युवाओं को बर्बाद कर रहा है। चुग ने यह भी कहा कि अगर हनी सिंह अपनी जिंदगी की मुश्किलों से बाहर निकल सकते हैं, तो पंजाब का हर युवा भी नशे से बाहर आ सकता है। हाँ, यह सच है कि पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह नशे की लत और गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ चुके हैं। हालांकि अब वो ठीक हो गए हैं और लगातार म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं।
