पंजाबी

कनाडा में AP Dhillon के घर पर हुई गोलीबारी? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भयानक घटना का वीडियो

Firing at AP Dillon's Residence in Canada: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलीबारी की घटना ने सभी को चौंका दिया है। आज सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कुछ समय पहले ही सलमान खान के घर पर भी गोली चलाई गई थीं। इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Shooting Incident at AP Dhillon's Residence in Canada says Reports

Firing at AP Dhillon's Residence in Canada: कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के घर के बाहर गोलीबारी होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि गोलीबारी एपी ढिल्लों के घर पर ही हुई है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं और कुछ भी ऑफिशियल अभी तक सामने नहीं आया था। इससे पहले कुछ महीने पहले ही सलमान खान के घर के बाहर भी गोलीबारी की घटना देखने को मिली थी। जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी बरार ने ली थी। इस पूरी मामले में कुछ 5 लोगों को गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पर अभी तक एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुई फायरिंग की इस घटना को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक सिंगर एपी ढिल्लों की ओर से भी इसपर कोई बयान नहीं आया है। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 की रिलीज डेट और No Entry के सीक्वल पर Anees Bazmee ने तोड़ी चुप्पी, कहा- '2025 से हम शुरू..'। Exclusive

एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुई गोलीबारी?

फायरिंग की इस खबर पर अभी भी हमें किसी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है। एपी ढिल्लों के फैंस भी सिंगर को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। फैंस सवाल कर रहे हैं कि अगर यह घटना सच में हुई है तो आखिर इसके पीछे किसका हाथ है।

सोचने वाली बात यह है कि कुछ समय पहले ही एपी ढिल्लों ने सलमान खान के साथ एक म्यूजिक वीडियो पर काम किया था। जिसका नाम 'ओल्ड मनी' है। इसमें संजय दत्त भी फीचर हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो जिसमें दावा किया जा रहा है कि एपी ढिल्लों के घर ही फायरिंग हो रही है, इसकी भी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। ऑफिशियल जानकारी मिलते ही यहां आपको अपडेट किया जाएगा।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article