दुल्हन की तरह सजीं Shehnaaz Gill, रील पर डाला ऐसा गाना लोगों को याद आए Sidharth Shukla

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 26, 2023, 12:58 PM IST

Shehnaaz Gill Instagram: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शादी की तरह सजती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। आइए इस रील पर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शहनाज गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • एक्ट्रेस वायरल वीडियो में दुल्हन की तरह सजती नजर आ रही हैं।
  • इस वीडियो को देखकर फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ रही है।

Shehnaaz Gill Instagram: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शादी की तरह सजती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह तैयार होती नजर आ रही हैं, शहनाज गिल काफी खूबसूरत लग रही हैं। सफेद रंग के सूट पर शहनाज ने लाल रंग की चुन्नी ओढ़ी है, जिसे देखकर उनका लुक बिलकुल नई नवेली दुल्हन की तरह लग रही हैं। फैंस का मानना है कि शहनाज गिल ने अपनी वीडियो पर जो पंजाबी गाना डाला है, वह सिद्धार्थ शुक्ला से रिलेटेड है। आइए इस रील पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed