पंजाबी

Surinder Shinda: सुरिंदर शिंदा के मौत की खबर निकली झूठी, बेटे ने बताया कैसी है पिता की तबीयत

Surinder Shinda Death News: पंजाब के मशहूर गायक सुरिंदर शिंदा ( Surinder Shinda) के मौत की खबर झूठी निकली है। इस खबर की पुष्टि करते हुए सुरिंदर शिंदा के बेटे मनिंदर शिंदा( Maninder Shinda) ने बताया कि उनके पिता बिल्कुल ठीक है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Image

punjabi famous singer surinder shinda fake death news confirmed by his son

Surinder Shinda: पंजाब के मशहूर गायक सुरिंदर शिंदा ( Surinder Shinda) के मौत की खबर झूठी निकली है। इस खबर की पुष्टि करते हुए सुरिंदर शिंदा के बेटे मनिंदर शिंदा( Maninder Shinda) ने बताया कि उनके पिता बिल्कुल ठीक है। दरअसल कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर यह खबर लगातार वायरल हो रही थी कि पंजाबी सिंगर सुरिंदर श‍िंदा की मौत हो गई है। उनकी मौत की खबरों से फैंस काफ़ी परेशान नजर आ रहे थे लेकिन अब खबर सामने आई है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते 70 वर्षीय सुरिंदर श‍िंदा लुधियाना के एक अस्पताल में एडमिट हैं। गायक के बेटे ने बताया कि उनके पिता ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है। मनिंदर ने फैंस से अपील करते हुए कहा है कि उनके पिता की मौत की झूठी खबरें न फैलाएं और अफवाहों से दूर रहे हैं।

गायक के बेटे ने अपने पिता के फेसबुक अकाउंट से लाइव आकर फैंस को पिता के स्वास्थ्य की पूरी अपडेट दी है साथ ही कहा है कि आप सभी चिंता न करें मैं पिता जी के स्वास्थ्य की सारी जानकारी आपको देता रहूंगा।

आपको बात दें कि सुरिंदर शिंदा पंजाब के मशहूर गायक है । उनकी कमाल की आवाज से उन्हें पूरे उत्तर भारत में पहचाना जाता है। उनकी गायकी के लाखों फ़ैन हैं। 'जट्ट जियोना मोर', 'पुत्त जट्टन दे', 'ट्रक बिलिया', 'बलबीरो भाभी' उनके फेमस गाने हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article