Shehnaaz Gill Instagram: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शादी की तरह सजती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस को सिद्धार्थ शुक्ला की याद आ गई है। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह तैयार होती नजर आ रही हैं, शहनाज गिल काफी खूबसूरत लग रही हैं। सफेद रंग के सूट पर शहनाज ने लाल रंग की चुन्नी ओढ़ी है, जिसे देखकर उनका लुक बिलकुल नई नवेली दुल्हन की तरह लग रही हैं। फैंस का मानना है कि शहनाज गिल ने अपनी वीडियो पर जो पंजाबी गाना डाला है, वह सिद्धार्थ शुक्ला से रिलेटेड है। आइए इस रील पर एक नजर डालते हैं।
फैंस को फिर याद आए सिद्धार्थ शुक्ला
शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के गाने 'आज कल वे' अपनी वीडियो में शेयर किया है। जिसे देखने के बाद फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस ने ये गाना सिद्धार्थ शुक्ला के लिए डाला है। एक वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में दो हार्ट शेयर किए हैं। शहनाज गिल के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'शहनाज हर रोज और भी खूबसूरत लगती है।'
बता दें कि शहनाज गिल आखिरी बात सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी।
