पंजाबी

Shehnaaz Gill की Thank You For Coming का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जारी हुआ नया पोस्टर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 5, 2023, 02:55 PM IST

Thank You For Coming Trailer: पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल अब बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। वह भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर कल 6 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाला है, इससे पहले इसका एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

Image

Thank You for coming Trailer to be out on 6th september

Shehnaaz Gill's Thank You For Coming Trailer: पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल अब बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। वह भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म थैंक्यू फॉर कमिंग में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर कल 6 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाला है, इससे पहले इसका एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। शहनाज गिल ने 'बिग बॉस 13' के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा है। हाल ही में वह सलमान खान की मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आई थीं। अब शहनाज गिल 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आने वाली हैं, जिसका पोस्टर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी शेयर की है। इसी के साथ फिल्म का एक नया पोस्टर भी सामने आया है, जिसमें भुमि पेडनेकर नजर आ रही हैं।

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ फिल्म में भूमि पेडनेकर और कुशा कपिला भी मुख्य रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन रिया कपूर के पति करण बूलानी कर रहे हैं। शहनाज गिल ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी है कि मूवी का ट्रेलर कल 6 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाला है। मूवी के इस पोस्टर में सिर्फ भूमि पेडनेकर ही नजर आ रही हैं। हालांकि इससे पहले रिलीज किए गए पोस्टर में शहनाज गिल भी नजर आई थीं। फैंस शहनाज की इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड लग रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article