‘ये तुम्हें खत्म कर देगा’ शाहरुख खान-अक्षय कुमार ने Honey Singh को दी थी ड्रग्स से दूर रहने की सलाह

  • Authored by: अभय
  • Updated May 28, 2026, 01:08 PM IST

Yo Yo Honey Singh on Drugs Addiction: पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने अभी हाल इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने नशे की लत को लेकर बात की।

Yo Yo Honey Singh on Drugs Addiction: पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। कभी हनी सिंह कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी किसी वीडियो की वजह से सिंगर खबरों में आ जाते हैं। इसी बीच हनी सिंह का अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने अपने करियर के अच्छे और बुरे दोनों दिनों को याद किया। इसके अलावा हनी सिंह अपनी नशे की लत को लेकर भी बात करते नजर आए। हनी सिंह ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक बात को भी याद किया। (ये भी पढ़ें: "नकली बाल लगाता...", गंजे हो चुके हैं Yo Yo Honey Singh)

Yo Yo Honey Singh on Drugs Addiction

हनी सिंह ने किया ये खुलासा (Image Source: IMDb/ Reddit)

'खुद को भगवान समझने लगा था'

सिंगर हनी सिंह एक बार फिर से खबरों हैं इसकी वजह उनका भी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। हनी सिंह ने इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने दिनों को याद किया। एबीटॉक्स पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान हनी सिंह ने बताया कि कैसे शाहरुख खान और अक्षय कुमार उन्हें ड्रग्स से दूर रहने की सलाह दिया करते थे। हनी सिंह ने कहा, 'मैं खुश नहीं था। 2013 और 2014 में मैं अपने करियर के पीक पर था, लेकिन मुझे खुद होश नहीं था कि मैं क्या कर रहा हूं। उस समय मेरी सोच बिल्कुल अलग हो चुकी थी। जब मुझे सफलता मिली तो मेरा नेचर, बोलना सब बदल गया था और मैं लोगों की इज्जत तक नहीं करता था। मुझे लगता था कि मैंने सब कुछ खुद किया है। मैं खुद को भगवान तक समझने लगा था। इतनी कम उम्र में पैसा और सफलता मिल रही थी, और उसी दौरान मैं ड्रग्स भी कर रहा था। मेरी मानसिक हालत बहुत खराब हो चुकी थी। आज मुझे अपने उस रूप से नफरत होती है।' (ये भी पढ़ें:Badshah ने उड़ाया था Honey Singh की बीमारी का मजाक? यो यो का अब फूटा गुस्सा)

End of Feed