Exclusive: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की गंदी पॉलिटिक्स पर बोलीं सारा गुरपाल, कहा- 'मैं तंग आ चुकी हूं अब..'

Sara Gurpal on Punjabi Film Industry: सारा गुरपाल पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना चेहरा हैं, जो सलमान खान के शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अब सारा ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपने खराब एक्सपीरियंस को लेकर खुलकर बात की है। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

Sara Gurpal on Punjabi Film Industry: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 में की कंटेस्टेंट और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सारा गुरपाल अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब सारा ने पंजाबी फिल्म उद्योग को एक्सपोज किया है। सारा ने बताया कि कई बार उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लोगों ने धोखा दिया है। टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सारा गुरपाल ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की पोल खोली और एक डायरेक्टर के साथ बेकार एक्सपीरियंस का लोकर भी खुलासे किए हैं। सोशल मीडिया पर अब सारा गुरपाल का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Border 2 की नई फौज में भर्ती हो गए हैं ऐसे-ऐसे 'महारथी', पाकिस्तान को कच्चा चबा जाएगी सनी पाजी की ये बटालियन

Sara Gurpal exposes Punjabi Film Industry

Sara Gurpal exposes Punjabi Film Industry

सारा गुरपाल ने किया बड़ा खुलासा

सारा गुरपाल ने हमें बताया, 'मैं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में वर्क कल्चर से काफी निराश और परेशान हो चुकी हूं। कुछ दिनों से मैं निराश महसूस कर रहा हूं। मुझे एक पंजाबी फिल्म ऑफर हुई थी। मैं इसे करने के लिए हां भी कर चुकी थी, लेकिन शूटिंग के दिन मुझे पता चला कि जो रोल मुझे ऑफर किया गया था वह बिल्कुल अलग था। यह इस फिल्म इंडस्ट्री में सालों से होता हुआ आ रहा है।

End of Feed