पंजाबी

Honey Singh ने दुनिया के सामने उड़ाया Badshah का मजाक, बोले- 'ऐसे लिरीक्स लिखवाने हैं बस...'

Honey Singh troll Badshah: पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह और बादशाह के बीच की अनबन खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों एक दूसरे पर अक्सर कमेंट करते नजर आते हैं। इस बीच अब एक वीडियो शेयर कर हनी सिंह ने बादशाह को ट्रोल कर दिया है।

Image

Badshah and Honey Singh Controversy

Honey Singh troll Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah)अपने गानों के साथ ही बयानों के चक्कर में भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में इंडियन आइडल 15 का एक प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें वह जज के तौर पर श्रेया गोशाल और विशाल ददलानी के साथ नजर आ रहे हैं। एक प्रोमो में बादशाह रैप करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के लिरीक्स यो यो हनी सिंह (Honey Singh) को पसंद नहीं आए हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है और उन्हें ट्रोल भी किया है। जिसके बाद अब हनी सिंह और बादशाह के बीच की कॉन्ट्रोवर्सी को हवा लगती नजर आ रही है।इस प्रोमो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा, 'ऐसे लिरीक्स लिखवाने हैं बस तकदीर बन जाएगी मेरी।' उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया है। यह भी पढ़ें- इन स्टार्स ने सुपरहिट फिल्मों को लात मारकर बीच समंदर में डुबा दी अपनी नैया, सलमान नहीं ये स्टार बनने वाला था चुलबुल पांडे

बादशाह और हनी सिंह के बीच बढ़ा विवाद

हनी सिंह ने कुछ समय पहले ही बादशाह के साथ अपने विवाद पर खुलकर बात की थी। हनी सिंह ने द लल्लनटॉप से कहा, 'नराजगी अपनों से होती है सर, परायों से थोड़ी ना होती है।' इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हालांकि रफ्तार ने बादशाह के मुकाबले ज्यादा डिस ट्रैक रिलीज किए हैं, फिर भी वह रफ्तार के टैलेंट की काफी इज्जत करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स के बीच की ये लड़ाई अब बढ़ती ही नजर आ रही है। कई मौकों पर बादशाह, हनी सिंह के कमबैक को लेकर भी तंज कस चुके हैं। उन्होंने हनी सिंह का कमबैक न होने को लेकर भी बात की है। अब हनी सिंह के इस कमेंट के बाद फैंस को बादशाह के जवाब का इंतजार है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article