Pad Gaye Pange Review: साफ सुथरी कॉमेडी से ताजा हवा के झोंके जैसी है फिल्म 'पड़ गए पंगे', पढ़ें रिव्यू

Madhav SharmaAuthored by: Madhav SharmaUpdated Aug 28 2024, 18:35 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

rajpal yadav starrer movie pad gaye pange is life a fresh air in comedy genre review

Pad Gaye Pange Movie Review

Pad Gaye Pange Movie Review in Hindi: बॉलीवुड में अब स्टार्स से परे कहानी, कंटेंट को ही दर्शक पसन्द कर रहे हैं। इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म 'पड़ गए पंगे' भी बेहद रोचक और मनोरंजक है। समर्पण सिंह, राजेश शर्मा, राजपाल यादव और फैसल मलिक जैसे कलाकारों से सजी यह फ़िल्म ड्रामा, कॉमेडी और कुछ अच्छी परफॉर्मेंस की वजह से देखने लायक बन गई है।

इस फ़िल्म से समर्पण सिंह ने बॉलीवुड में जबरदस्त डेब्यू किया है जो मुख्य किरदार आयुष को निभा रहे हैं जिसके इर्दगिर्द यह पूरी फिल्म घूमती है। अपनी पहली ही फ़िल्म में कला और अभिनय के प्रति उनका समर्पण वास्तव में प्रशंसिय है। उनकी कॉमिक टाइमिंग अद्भुत है और वह दर्शकों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ने में सफल रहे हैं।