पंजाबी

Punjabi स्टार गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म Maujaan Hi Maujaan का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 17, 2023, 03:50 PM IST

Maujaan Hi Maujaan First Poster: पंजाबी रोमांस कॉमेडी मौजां ही मौजां (Maujaan Hi Maujaan) 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक समीप कांग ने अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट और पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल बिन्नू ढिल्लों और करमजीत अनमोल लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

Image

Maujaan hi Maujaan First look and release date

Maujaan Hi Maujaan First Look out: पंजाबी रोमांस कॉमेडी मौजां ही मौजां (Maujaan Hi Maujaan) 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्देशक समीप कांग ने अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट और पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal), बिन्नू ढिल्लों और करमजीत अनमोल लीड रोल में नजर आ रहे हैं। गिप्पी ग्रेवाल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म मौजां ही मौजां की रिलीज डेट और फिल्म का पोस्ट रिलीज हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है, पहले जहां मूवी मौजां ही मौजां 8 सितंबर 2023 को दुनिया भर में रिलीज होने वाली थी, अब फिल्म की रिलीज डेट 20 अक्टूबर 2023 तय हो गई है। फिल्म के फर्स्ट लुक में गिप्पी गिरेवाल काफी अच्छे लग रहे हैं। आइए इसपर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Gaurav Chopra in Blakia 2: हिना खान के बाद अब ये टीवी एक्टर करेगा पंजाबी फिल्मों में धमाकेदार डेब्यू

मौजां ही मौजां का फर्ल्ट लुक फैंस को प्रोमिसंग लग रहा है, इसमें फिल्म के तीनों लीड एक साथ नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गिप्पी ग्रेवाल कभी निराश नहीं करते, ये फिल्म भी पक्का हिट होने वाली है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'कैरी ऑन जट्टा 3 के बाद एक और हिट लोड हो रही है।' कुल मिलाकर गिप्पी ग्रेवाल की इस फिल्म को लेकर काफी हाइप है, अब 20 अक्टूबर के बाद ही पता चलेगा कि मूवी हिट साबित होगी या नहीं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article