पत्नी गीत ग्रेवाल से तलाक के बाद Parmish Verma ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

Parmish Verma Divorce: पंजाबी गायक परमिश वर्मा ने निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि गीत ग्रेवाल से उनका तलाक हो चुका है और अब वह नए रिश्ते में हैं।

पंजाबी गायक और एक्टर परमिश वर्मा (Parmish Verma) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। परमिश ने बताया कि उनका अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल (Geet Grewal) से तलाक हो चुका है और अब वह एक नए रिश्ते में हैं। लंबे समय से परमिश और मॉडल-अभिनेत्री हरमन बराड़ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही थीं। दोनों के वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने कई सवाल उठाए थे। अब परमिश ने खुद सामने आकर अपनी जिंदगी से जुड़ी इन चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'Daayra' में दिखेगा मराठी सितारों का जलवा, Kshitee Jog से Jitendra Joshi तक ये कलाकार मचाएंगे धमाल)

parmish verma divorce

परमिश वर्मा ने दी सफाई (pic credit-instagram)

परमिश वर्मा ने दी सफाई

हाल ही मे परमिश ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन बातों पर सफाई दी, जो पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर चल रही थीं। दरअसल, मॉडल और अभिनेत्री हरमन बराड़ के साथ उनके कुछ वीडियो वायरल हुए थे। इसके बाद लोगों ने मान लिया था कि परमिश ने अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल को धोखा दिया है। अब परमिश ने साफ किया है कि उनकी शादी पहले ही खत्म हो चुकी थी। परमिश ने अपने बयान में कहा कि जब किसी पुरुष पर आरोप लगते हैं तो लोग आसानी से उसे गलत मान लेते हैं। उन्होंने लिखा कि जब वह मुश्किल दौर से गुजर रहे थे, तब कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। उन्होंने खुद अपनी परेशानियों का सामना किया, दर्द सहा और दोबारा खड़ा होना सीखा। हरमन बराड़ को लेकर भी परमिश ने सम्मान के साथ बात की। उन्होंने कहा कि अपनी एक्स पत्नी और अपनी जिंदगी में आई नई महिला, दोनों का सम्मान करना ही सही मायने में एक पुरुष होने की पहचान है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उस इंसान पर गर्व है, जो वह आज बन चुके हैं।

End of Feed