Nawazuddin Siddiqui Make His Punjabi Debut: नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इंडस्ट्री के टॉप टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं, जो अपनी मेहनत और एक्टिंग के दम पर लोगों के बीच पहचान बना चुके हैं। बॉलीवुड की फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी पंजाबी इंडस्ट्री में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैन्स भी उन्हें पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग करते हुए देखने के लिए बेकरार हैं। दिलचस्प बात यह है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट इस मूवी के लिए निर्माताओं ने पंजाब की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनम बाजवा को फाइनल किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Raghav Juyal संग रिश्ते में होने का Shehnaaz Gill ने बताया सच, बोलीं 'मैं उसे केवल अपना...')
सोनम बाजवा संग होगा नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पंजाबी डेब्यू
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का होगा पंजाबी डेब्यू
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस प्रोजेक्ट का गिप्पी गरेवाल भी हिस्सा होंगे। यह पहली बार नहीं है जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी रीजनल सिनेमा में काम कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने तेलुगु फिल्म 'Saindhav' और तमिल फिल्म 'Petta' में भी अहम रोल निभाया था। 'पेट्टा' में उन्होंने राजनिकांत के साथ विलेन का रोल प्ले किया था। ऐसे में अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोनम बाजवा की जोड़ी को इस पंजाबी फिल्म में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी की कहानी को लेकर ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Bhagam Bhag 2' पर आया बड़ा अपडेट, राज शांडिल्य और परेश रावल ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें)
'तुम्बाड 2' में दिखाई देंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
सोनम बाजवा संग पंजाबी मूवी के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड 2' भी है। इस फिल्म में सोहम शाह ने कन्फर्म करते हुए बताया कि आलिया भट्ट भी 'तुम्बाड 2' का अहम हिस्सा होंगी। नवाजुद्दीन को आखिरी बार नेटफ्लिक्स सीरीज 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' में देखा गया था। वहीं दूसरी ओर सोनम बाजवा ने अपनी अभिनय करियर की शुरुआत 2013 में पंजाबी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'हाउसफुल 5', 'बागी 4' और 'बॉर्डर 2' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
