Honey Singh ने किडनैपिंग और मारपीट के आरोंपो को बताया झूठा, कहा- 'मेरी छवि खराब हो रही है'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 21, 2023, 01:21 PM IST

Honey Singh kidnaping and assault case: पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह का नाम इन दिनों विवादों से घिर गया है। हाल ही में सामने आई ब्रेकअप की खबरों के बाद अब हनी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों पर हनी सिंह का रिएक्शन अब सामने आ गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों पर बोले हनी सिंह।
  • हनी सिंह ने खुद पर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है।
  • हाल ही में हनी सिंह के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई हैं

Honey Singh kidnaping and assault case: पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) का नाम इन दिनों विवादों से घिर गया है। हाल ही में सामने आई ब्रेकअप की खबरों के बाद अब हनी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों पर हनी सिंह का रिएक्शन अब सामने आ गया है। दरअसल बीते दिन से ही हनी सिंह के खिलाफ कुछ खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि हनी सिंह के खिलाफ किडनैपिंग और मारपीट का मामना दर्ज हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर के खिलाफ मुंबई के BKC पुलिस स्टेशन में विवेक रमन नाम के व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज की है। उन्होंने हनी के ऊपर किडनैपिंग और मार-पीट का मामला दर्ज कराया है। हालांकि इन सभी आरोपों को अब हनी सिंह ने झूठा बताया है, और अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है।

honey singh reaction on kidnaping and assault case

honey singh reaction on kidnaping and assault case

'मेरी छवि खराब करने की कोशिश'

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए हनी सिंह ने कहा, 'मेरे खिलाफ दर्ज शिकायत और आरोप झूठे और निराधार हैं। मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई कॉन्ट्रैक्ट या समझौता नहीं हुआ है जिसे मीडिया सुबह से दिखा रहा है। मैं मुंबई शो के लिए Tribevibe नाम की एक कंपनी के माध्यम से जुड़ा था जो एक जानी-मानी कंपनी है और Bookmyshow की एक पार्टनर कंपनी भी है। जिस समय तक की अनुमति थी तब तक मैंने परफॉर्म किया।'

End of Feed