Honey Singh का Tina Thadani से हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

Honey Singh Breakup with Tina: एक मीडिया पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि हनी सिंह (Honey Singh) ने लगभग एक साल तक टीना थडानी (Tina Thadani) को डेट करने के बाद अलग होने का फैसला किया है। हनी सिंह और टीना 2022 में मिले थे और इनका रिश्ता एक साल तक चला।

Honey Singh Breakup with Tina: भारतीय रैपर हनी सिंह इन दिनों अपने गानों से फैंस का दिल जीत रहे हैं। एक के बाद एक रिलीज होते हनी सिंह के गाने फैंस को पसंद आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हनी सिंह एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। हनी सिंह के गाने जहां हिट हो रहे हैं, वहीं उनकी लव लाइफ फ्लॉप चल रही है। कुछ दिनों पहले हनी सिंह (Honey Singh) ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी (Tina Thadani) को लोगों के सामने पेश किया था। दोनों एक फंक्शन पर साथ में पहुंचे थे, जिसके बाद इनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। फंक्शन पर हनी सिंह और टीना के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। हालांकि अब सुनने में आ रहा है कि हनी सिंह और टीना का ब्रेकअप हो गया है। इन दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे इन खबरों को बल मिल रहा है।

Honey Singh का Tina Thadani से हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

Honey Singh का Tina Thadani से हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो

एक साल तक डेट करने के बाद टीना थडानी से अलग हुए हनी सिंह

End of Feed