Mahie married to Ravi Kesar: बॉलीवुड अदाकारा माही गिल (Mahie Gill) ने काफी समय से अपनी निजी जिंदगी पर चुप्पी साध रखी थी। माही गिल इंडस्ट्री की मंंझी हुई अदाकाराओं में से एक हैं, जिनकी शानदार एक्टिंग के करोड़ों दीवाने हैं। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो माही गिल (Mahie Gill) ने इस बात का इकरार कर लिया है कि वो शादीशुदा हैं। माही गिल ने अपनी शादी पर बात करते हुए कहा है कि वो रवि केसर की पत्नी हैं। दोनों ने एक क्लोज सेरेमनी में एक-दूसरे के साथ शादी रचाई है।
रवि केसर के साथ स्क्रीन भी शेयर कर चुकी हैं माही गिल
बहुत कम लोगों को जानकारी है कि अदाकारा माही गिल ने साल 2019 में रिलीज हुई सीरीज फिक्सर में रवि केसर (Ravi Kesar) के साथ स्क्रीन शेयर की थी। बताया जा रहा है कि इसी सीरीज के दौरान माही और रवि के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर इनमें प्यार हो गया। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद माही ने रवि के साथ घर बसाने का फैसला किया और दोनों ने शादी रचा ली। माही गिल ने हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए कहा है, 'जी हां, मैंने रवि केसर के साथ शादी रचा ली है। हम दोनों एक-दूसरे को पति पत्नी के रूप में स्वीकार कर चुके हैं।'
बता दें अदाकारा माही गिल की एक छोटी बेटी वेरोनिका भी है। माही गिल वेरोनिका को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं। अदाकारा ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए कहा है, 'मैं निजी कारणों के चलते वेरोनिका को पब्लिक से दूर रखती हूं। मैं सोशल मीडिया पर भी उसकी तस्वीरें पोस्ट नहीं करती हूं। मैं एक प्राइवेट इंसान हूं और मैं नहीं चाहती ही मेरी जिंदगी की हर एक चीज पब्लिक आई में रहे।'
