Sonakshi Sinha on Students Protest: 20 जुलाई को दिल्ली, मुंबई और भारत के कई शहरों में छात्रों ने प्रदर्शन किया। बीते दिन दिल्ली के जंतर मंतर और मुंबई के चैत्यभूमि पर कई सेलेब्स भी इस प्रोटेस्ट का हिस्सा बने। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा किए प्रोटेस्ट का सपोर्ट किया। बताया जा रहा है कि सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी की। इस घटना की अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद दिल दहला देने वाली पिक्स शेयर की हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि इस तारीख को हमेशा याद रखें। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: The Odyssey Box Office Day 4: भारत में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने मचाया तहलका, इतना हुआ कलेक्शन)
प्रोटेस्ट के दौरान की सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की पिक्स
सोनाक्षी सिन्हा ने दिल्ली के छात्रों के प्रदर्शन कई पिक्स इंटरनेट पर शेयर की हैं। इन पिक्स में छोटे बच्चे और युवा अपने भविष्य के लिए पोस्टर्स और चार्ट्स लेकर खड़े नजर आ रहे हैं। कई पिक्स में छात्र सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है। सोनाक्षी ने इस घटना की निंदा करते हुए एक कड़ा कैप्शन लिखा है। 'लुटेरा' एक्ट्रेस ने लिखा, '20 जुलाई…बहुत लोगों की हड्डियां टूटी और एक पूरे देश का दिल टूटा। याद रखना।' सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट का अब लोगों ने भी समर्थन किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Batwara 1947' रिलीज से पहले मुंबई में इस दिन होगी Sunny Deol स्टारर 'Damini' की स्क्रीनिंग, जानिए डेट)

Sonakshi Sinha Share Photos
सोनाक्षी सिन्हा के अलावा शबाना आजमी और प्रकाश राज सहित कई अन्य कलाकारों ने दिल्ली और मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने खुलकर छात्रों का समर्थन किया। दिलजीत दोसांझ, विजय वर्मा, दीया मिर्ज़ा और सोहम मजूमदार समेत कई अन्य कलाकारों ने सोशल मीडिया पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। अभिनेता अतुल कुलकर्णी ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एक दिन की भूख हड़ताल भी की। भारत के युवा बीते कुछ महीनों में हुए पेपर लीक के मामले पर सरकार से जवाब मांग रहे हैं।
