Diljit Dosanjh के Mumbai Concert को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। धमकी भरे ईमेल में पुणे कोर्ट का भी जिक्र है। जानें क्या है पूरा मामला....

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अहमदाबाद में दिलजीत का एक कॉन्सर्ट था, जहां उन्होंने धमाल मचा दिया। अब वो मुंबई में अपना लाइव शो करने वाले हैं। इस बीच दिलजीत दोसांझ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को बम धमाके की धमकी मिली है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Diljit Dosanjh ने अहमदाबाद में ट्रोलर्स को दिया जवाब, 'पटियाला पैग' समेत विवादित गाने गाकर मचाया बवाल)

Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बम हमले का खतरा (pic credit-instagram)

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बम हमले का खतरा

पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 1:46 बजे पुणे जिला अदालत को धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट और 31 दिसंबर का जिक्र किया गया था। ईमेल में पुणे कोर्ट परिसर में दोपहर 2:29 बजे बम धमाके की धमकी भी दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह ईमेल 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से भेजा गया था। इसमें हमले की धमकी के साथ खालिस्तान से जुड़े नारे और महालक्ष्मी स्टेडियम में आईफोन के जरिए बम धमाके का भी जिक्र था। हालांकि, इस धमकी को लेकर अभी तक मुंबई पुलिस की ओर से किसी खास पाबंदी या नियम की जानकारी सामने नहीं आई है।

End of Feed