Diljit Dosanjh Concert: सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के फैंस के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले उनके कॉन्सर्ट को पुलिस ने मंजूरी दे दी है। यह कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। खास बात यह है कि दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले ही शो की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, आयोजकों के सुरक्षा से जुड़े नियम मानने के बाद अब कॉन्सर्ट का रास्ता साफ हो गया है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'इन्होंने मेरे पैर नहीं छुए’, Shahid Kapoor को लेकर Salman Khan ने कही ऐसी बात, हंसते-हंसते लोटपोट हुईं करीना)
दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी (pic credit-instagram)
दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए खुशखबरी
दरअसल, दिल्ली पुलिस ने पहले सुरक्षा कारणों से शो की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस का कहना था कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। ऐसे में बड़े कार्यक्रम के लिए खास इंतजाम करने पड़ते हैं। इसी वजह से दिलजीत के शो को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। हालांकि, आयोजकों ने पुलिस की सभी शर्तें मानने पर सहमति जता दी। इन शर्तों में निजी सुरक्षा गार्डों की सही संख्या, भीड़ को संभालने के इंतजाम और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखना शामिल है। इसके बाद पुलिस ने शो को मंजूरी दे दी। दिलजीत की टीम सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट का प्रचार करती रही है। सिंगर ने यूरोप और उत्तरी अमेरिका में शो करने के बाद अपने भारत दौरे का एलान किया था। इस दौरे की शुरुआत दिल्ली से होगी।
बताते चलें कि दिल्ली के बाद दिलजीत 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में कार्यक्रम करेंगे। चंडीगढ़ में भी उनका शो होने वाला है, लेकिन इसकी तारीख और बाकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दिल्ली में शो को मंजूरी मिलने के बाद फैंस अब दिलजीत को लाइव देखने के लिए उत्साहित हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दिलजीत दोसांझ आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। दिलजीत दोसांझ सिंगिंग के साथ-साथ कमाल के एक्टर भी हैं। दिलजीत ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं।
