Carry on Jatta 3 Box Office Collection: 100 करोड़ी बनने के बेहद करीब पहुंची मूवी, बनाया नया कीर्तिमान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 20, 2023, 02:28 PM IST

Carry on Jatta 3 Box Office Collection: पंजाबी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' की जबरदस्त कमाई जारी है। अब फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म का कलेक्शन देख दर्शकों के साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट भी दंग रह गई हैं। आइए इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन पर नजर डालते हैं।

Carry On Jatta 3 BO collection Day 6: 'कैरी ऑन जट्टा 3' को पंजाब के साथ ही भारत और विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। ये पंजाबी फिल्म सत्यप्रेम की कथा और नीयत जैसी बॉलीवुड फिल्मों को भी तगड़ी टक्कर दे रही है। सलमान खान से लेकर कई और बॉलीवुड सितारों ने भी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' की जमकर तारीफ की हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। 'कैरी ऑन जट्टा 3' को 29 जून 2023 को रिलीज किया गया था। अब फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों बाद 98 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली हैं। आइए इसके टोटल कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed