Carry On Jatta 3 BO collection Day 6: 'कैरी ऑन जट्टा 3' को पंजाब के साथ ही भारत और विदेशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। गिप्पी ग्रेवाल और सोनम बाजवा स्टारर इस फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। ये पंजाबी फिल्म सत्यप्रेम की कथा और नीयत जैसी बॉलीवुड फिल्मों को भी तगड़ी टक्कर दे रही है। सलमान खान से लेकर कई और बॉलीवुड सितारों ने भी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' की जमकर तारीफ की हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। 'कैरी ऑन जट्टा 3' को 29 जून 2023 को रिलीज किया गया था। अब फिल्म ने रिलीज के 21 दिनों बाद 98 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली हैं। आइए इसके टोटल कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
कैरी ऑन जट्टा की जबरदस्त कमाई
सोनम बाजवा और गिप्पी ग्रेवाल स्टारर कैरी ऑन जट्टा की कहानी से लेकर गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म को पंजाब के साथ ही इंडिया के कई और राज्यों में भी काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वर्ल्डवाइड 98 करोड़ के पार हो गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी फिल्म की कामयाबी से काफी ज्यादा खुश है।
