पंजाबी

Hina Khan in Punjabi Movie: TV के बाद अब पंजाबी फिल्मों में काम करेंगी हिना खान, गिप्पी ग्रेवाल संग फोटो हुई वायरल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 28, 2023, 02:40 PM IST

Hina Khan in Punjabi Movie: टीवी सीरियल में काम करने के बाद अब हिना खान पंजाबी फिल्मों में काम करने वाली हैं। गिप्पी ग्रेवाल के साथ हिना खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Image

hina khan and gippy grewal in Punjabi Movie

Hina Khan in Punjabi Movies: टीवी इंडस्ट्री की पॉप्यूलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अब लोकप्रिय पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ 'शिंदा शिंदा नो पापा' से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म से एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर #HinaKhan ट्रेंड करने के साथ, उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं। हिना खान के फैंस गिप्पी ग्रेवाल के साथ उनकी मूवी के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। पंजाबी मूवीज, हिना खान के लिए काफी नया है, क्योंकि टीवी में काम करने के बाद वह बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। अब पंजाबी इंडस्ट्री में हिना खान की एक्टिंग देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

बता दें कि हिना खान को आखिरी बार शहीर शेख के साथ बरसात आ गई गाने में देखा गया था। इस म्यूजिक वीडियो से पहले, अभिनेत्री ने शाहीर के साथ तीन गानों के लिए कॉलैब किया था और ये सारे गाने फैंस को काफी पसंद आए हैं। हिना को टीवी इंडस्ट्री में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लोकप्रियता मिली थी। एक्ट्रेस ने 8 साल तक इस टीवी सीरियल में काम किया है। अब पंजाबी फिल्मों में भी हिना खान जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस के फैंस उनको पंजाबी फिल्मों में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article