Dulquer Salmaan Joins Project K: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी प्रोजेक्ट के लम्बे वक्त से चर्चा में है। प्रोजेक्ट के एक साइंस फिक्शन मूवी है, जिसे मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर बना रहे हैं। फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण दिखाई देंगे। प्रोजेक्ट के फ्यूचरिस्टिक विजन पर आधारित मूवी है, जिसमें कई अचम्भित करने वाली चीजें दिखाई देंगी। अगर फिल्म प्रोजेक्ट के से सामने आई लेटेस्ट जानकारी की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि इसमें साउथ के एक और बड़े स्टार दलकीर सलमान की एंट्री हो गई है। दलकीर सलमान फिल्म प्रोजेक्ट के में स्पेशल रोल निभाते दिखाई देंगे।
- Project K: Prabhas की 500 करोड़ी साइंस फिक्शन में हुई Dulquer Salmaan की एंट्र
टॉलीवुड डॉट नेट ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि डायरेक्टर नाग अश्विन की प्रोजेक्ट के में दिलकीर सलमान छोटा सा रोल निभाते दिखेंगे। फिल्म के मेकर्स ने दलकीर सलमान से बात कर ली है। वो इस रोल के लिए तैयार भी हो गए हैं। दलकीर के रोल को लेकर मेकर्स ने चुप्पी साधने का फैसला किया है क्योंकि वो दर्शकों को चौंकाना चाहते हैं।
प्रभास की मेगा बजट मूवीज में से एक है प्रोजेक्ट के
प्रोजेक्ट के प्रभास की मेगा बजट मूवीज में से एक है, जिसे मेकर्स बहुत बड़े बजट में बनाएंगे। बाहुबली सीरीज के बाद से ही प्रभास पर निर्माता बड़ा दांव खेलने से खुद को रोक नहीं रहे हैं। बाहुबली ने प्रभास को देशभर में लोकप्रियता दिला दी है, जिसको हर निर्माता भुनाना चाहता है। माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट के को देशभर के दर्शक पसंद करेंगे और इसे जबरदस्त रिस्पांस देंगे।
