1 बार जरूर देखें विजय की आखिरी मूवी (pic credit-instagram/chatgpt)
thalapathy vijay,bobby deol,pooja hegde
Jana Nayagan Review: विजय की फिल्म 'जना नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले विवाद और देरी के कारण फिल्म चर्चा में रही। अब सवाल यही है कि क्या विजय की फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई?
Jana Nayagan Review: आखिरकार तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) की फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला और सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया के चलते इसकी रिलीज में भी देरी हुई। इस वजह से दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती गई। अब जब 'जना नायकन' बड़े पर्दे पर आ चुकी है, तो हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या विजय की आखिरी फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई या फिर नहीं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Dhamaal 4 Review: बच्चों वाली बचकानी कॉमेडी)
फिल्म में विजय ने थलापति वेत्री कोंडन का किरदार निभाया है, जो पहले पुलिस अधिकारी था। वह अपनी गोद ली हुई बेटी विज्जी की परवरिश करता है और उसे अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता है। वह चाहता है कि विज्जी बड़ी होकर भारतीय सेना में जाए। साथ ही वह अपने गांव और वहां के लोगों को हर तरह के अन्याय से बचाने के लिए हमेशा तैयार रहता है। लेकिन विज्जी के पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने की कोशिश में उनकी जिंदगी अचानक बदल जाती है और यहीं से कहानी नया मोड़ लेती है। इस फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको मूवी देखनी पड़ेगी।
विजय ने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। कई जगह वह सीधे दर्शकों से बात करते हुए समाज के लिए जरूरी संदेश देते नजर आते हैं। चाहे बच्चों की सुरक्षा की बात हो, गरीबों की मदद हो या अन्याय के खिलाफ लड़ाई, विजय हर सीन में मजबूत नजर आते हैं। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बॉबी देओल हैं। उन्होंने जॉन हिमलर के किरदार को बेहद दमदार तरीके से निभाया है। 'आश्रम' और 'एनिमल' के बाद एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया कि वह खतरनाक विलेन के रोल में पूरी तरह फिट बैठते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि विजय और बॉबी ने मिलकर गर्दा उड़ा दिया है। बता दें कि एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और प्रियामणि का भी किरदार जबरदस्त है।
बता दें कि निर्देशक एच. विनोथ ने फिल्म को सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं रखा, बल्कि इसमें परिवार, राजनीति और समाज से जुड़े कई अहम मुद्दों को भी शामिल किया है। फिल्म में महिलाओं के सशक्तिकरण, लड़कियों की आर्थिक आजादी, मेंटल हेल्थ भ्रष्टाचार, जातिवाद और राजनीति जैसे विषयों पर भी बात की गई है। अनिरुद्ध रविचंदर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी जरा हटकर है। फिल्म के एक्शन सीन्स बड़े स्तर पर फिल्माए गए हैं और इमोशनल सीन भी दिल को छूते हैं।
अगर आप लंबे समय से 'जना नायकन' का इंतजार कर रहे थे, तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी। दमदार एक्शन, इमोशनल कहानी, शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और सामाजिक संदेश के साथ यह पूरी तरह पैसा वसूल एंटरटेनर है। विजय ने अपने किरदार से एक बार फिर दिल जीत लिया है। हमारी तरफ से इस फिल्म को 3.5 स्टार।
Ayushmann Khurrana,Sara Ali Khan
Comedy
2 hr 20 mins
Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta
Yami Gautam,Addinath Kothare,Sunita Rajwar,Mita Vashisht,Sonal Jha
Horror
2 hr 30 mins
Rajkummar Rai,Wamiqa Gabbi,Sikandar Kher,Lalit Prabhakar
Biography
2 hr 20 mins