Bawaal Review: वरुण -जाह्नवी की जोड़ी ने मचाया बवाल, नितेश तिवारी ने अपने काम से लोगों को किया इंप्रेस

Bawaal Review: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म बवाल को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। ये फिल्म आज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। आइए बिना देर किए जानते हैं कैसी है बवाल?

प्रियंका झाAuthored by: प्रियंका झाUpdated Jul 21 2023, 15:41 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.0

Duration

2 hr 18 mins

bawaal hindi review varun dhawan and janhvi kapoor performance outstanding in film

Bawaal Review (credit pic: instagram)

Bawaal Review: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म बवाल (Bawaal) आज अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने किया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बवाल दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। पहली बार जाह्नवी और वरुण साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म की कहानी रेगुलर लव स्टोरी से अलग है। फिल्म में वरुण धवन अज्जू भैया का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, जाह्नवी कपूर निशा के रोल में हैं। अगर आप बवाल को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म।

कहानी

फिल्म की कहानी लखनऊ के अज्जू भैया की है जो मां -बाप के इकलौते बेटे हैं। अज्जू भैया का पढ़ाई -लिखाई में मन नहीं लगता है। वो शहर में अपना भौकाल बनाते हैं। इसकी वजह से अज्जू भैया अपने शहर में किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होते हैं। अज्जू भैया स्कूल में टीचर हैं, उन्हें खुद किसी भी चीज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अज्जु को निशा (जाह्नवी कपूर ) पसंद आ जाती है और उससे शादी करना चाहते हैं। निशा अज्जू को पहले ही बता देती है कि उसे मिर्गी के अटैक आते हैं। शादी के दिन निशा को मिर्गी का अटैक आता है जिसकी वजह से सभी लोग अज्जू भैया का मजाक उड़ाते हैं। इससे अज्जू भैया का इगो हर्ट हो जाता है। अज्जू निशा से दूरी बनाने लगाता है और उसे लगता है शादी डिफेक्टिव पीस से हुई है। दूसरी तरफ स्कूल में अज्जू भैया विधायक के बेटे को थप्पड़ मार देते हैं और यहीं से कहानी में आता है ट्विस्ट। क्या अज्जू और निशा अपने रिश्ते को बचा पाएंगे। क्या दोनों मिलकर अपनी मुश्किलों से निकल पाएंगे। इसके लिए आपको फिल्म देखना होगा।