Bandar Review: अनुराग कश्यप की काली दुनिया में सितारे की तरह चमके बॉबी देओल

andar Movie Review: Bandar Movie Review: 'एनिमल' और 'आश्रम' के बाद बॉबी देओल एक बार फिर अलग अंदाज में लौटे हैं। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'बंदर' एक डार्क और गंभीर फिल्म है। अनुराग कश्यप की इस डार्क दुनिया में बॉबी देओल कितना प्रभाव छोड़ पाए हैं, आइए जानते हैं इस रिव्यू में...

Kumar SarashAuthored by: Kumar SarashUpdated Jun 5 2026, 14:54 IST

Bandar

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

bandar review bobby deol shines in anurag kashyap dark world

बंदर मूवी का रिव्यू (pic credit-bandar movie)

Bandar Movie Review: बीते कुछ सालों में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में उनके दमदार अभिनय ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। इस फिल्म ने उनके करियर को नई रफ्तार दी। वहीं, वेब सीरीज 'आश्रम' ने उन्हें ओटीटी की दुनिया का बड़ा सितारा बना दिया। अब बॉबी देओल अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर एक बिल्कुल अलग तरह की फिल्म 'बंदर' (Bandar) लेकर आए हैं। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अनुराग कश्यप की इस डार्क और चुनौतीपूर्ण दुनिया में बॉबी देओल कितना प्रभाव छोड़ पाए हैं, आइए जानते हैं इस रिव्यू में। (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-एक्टिंग देख लोगों ने लॉर्ड बॉबी को किया सलाम, कमजोर स्क्रीनप्ले ने किया निराश)

क्या है कहानी

अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' एक बेहद गंभीर और परेशान करने वाली कहानी पेश करती है। ये फिल्म समाज, कानून और न्याय व्यवस्था के उन पहलुओं को दिखाती है, जिनपर लोग कम बात करते हैं। फिल्म को देखकर कहा जा सकता है कि अनुराग कश्यप एक बार फिर उसी तरह के सिनेमा में लौटे हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। फिल्म की कहानी समर मेहरा (बॉबी देओल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी टीवी की दुनिया का बड़ा चेहरा हुआ करता था। लेकिन समय के साथ उसकी लोकप्रियता कम हो गई है और अब वह अपने करियर को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। समर अपनी गर्लफ्रेंड खुशी (सबा आजाद) को हमेशा यह भरोसा दिलाता रहता है कि उसे जल्द ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने वाला है। हालांकि, सच्चाई यह है कि वो आर्थिक परेशानियों और कई निजी समस्याओं से जूझ रहा है। समर की जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब पुलिस अचानक उसे गिरफ्तार कर लेती है। उस पर उसकी एक्स गर्लफ्रेंड गायत्री (सपना पब्बी) द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाते हैं। पुलिस मामले को दबाने के बदले उससे बड़ी रकम मांगती है, लेकिन खुद को निर्दोष मानने वाला समर इसके लिए तैयार नहीं होता। इसके बाद उसे जेल भेज दिया जाता है। इसके बाद जो होता है वो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। पूरी बात जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।