Box Office Clash: Prabhas को टक्कर देने के लिए Mahesh Babu ने कसी कमर, 2024 में होगी महाभिड़ंत

Mahesh Babu Vs Prabhas Box Office Clash: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी अगली फिल्म SSMB28 की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। महेश बाबू की अगली फिल्म 13 जनवरी के दिन रिलीज होगी। महेश बाबू के ऐलान के बाद साफ हो गया है कि SSMB28 का क्लैश प्रभास की प्रोजेक्ट के संग होगा।

Mahesh Babu Vs Prabhas Box Office Clash: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार महेश बाबू ने अपनी अगली फिल्म एसएसएमबी 28 की नई रिलीज डेट का ऐलान करके हंगामा मचा दिया है। महेश बाबू के ट्वीट के अनुसार उनकी नई फिल्म अगले साल 13 जनवरी के दिन बॉक्स ऑफिस पर कदम रखेगी। महेश बाबू की फिल्म के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं, जिस कारण मेकर्स ने 13 जनवरी का दिन चुना है। मेकर्स को लगता है कि मकर संक्रांति के मौके पर महेश बाबू की एक्शन ड्रामा तहलका मचा देगी और जमकर रुपये कूटेगी।

Box Office Clash: Prabhas को टक्कर देने के लिए Mahesh Babau ने कसी कमर, 2024 में होगी महाभिड़ंत

Box Office Clash: Prabhas को टक्कर देने के लिए Mahesh Babau ने कसी कमर, 2024 में होगी महाभिड़ंत

महेश बाबू के ऐलान के साथ ही साफ हो गया है कि अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर उनकी सीधी भिड़ंत प्रभास के साथ होगी। प्रभास पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी अपकमिंग फ्यूचरिस्टिक मूवी प्रोजेक्ट के 12 जनवरी के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग इन दिनों चल रही है। मेकर्स जल्द ही प्रोजेक्ट के से प्रभास, दीपिका पादुकोण और बिग बी के लुक्स शेयर कर सकते हैं।

End of Feed