John Wick Chapter 4 Box Office Prediction: कियानू रीव्स की एक्शन एंटरटेनर लेगी धमाकेदार ओपनिंग, 10 करोड़ के पार रहेगी कमाई

John Wick Chapter 4 Box Office Prediction: हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की नई फिल्म जॉन विक 4 ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है। फिल्म जॉन विक 4 को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है, जिसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह मूवी ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी।

John Wick Chapter 4 Box Office Prediction: हॉलीवुड कलाकार कियानू रीव्स की नई फिल्म जॉन विक 4 भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पिछले कुछ सालों से हॉलीवुड फिल्में काफी अच्छा कारोबार कर रही हैं, जिस कारण हर किसी को जॉन विक 4 से काफी सारी उम्मीदें हैं। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन विक 4 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। ट्रेड पंडितों की मानें तो कियानू रीव्स की जॉन विक 4 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रहे ही। फिल्म जॉन विक 4 को मेकर्स ने हिन्दी, अंग्रेजी, तमि और तेलुगु भाषाओं में 1448 स्क्रीन्स के साथ रिलीज किया है।

John Wick Chapter 4 Box Office Prediction

John Wick Chapter 4 Box Office Prediction

ट्रेड एक्सपर्ट ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जॉन विक 4 की शुरुआत बताती है कि भारत में अंग्रेजी फिल्मों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। भारतीय दर्शकों को हॉलीवुड फिल्में पसंद आ रही हैं, जिस कारण विदेशी मेकर्स अपनी फिल्मों को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतने बड़े स्तर पर रिलीज कर रहे हैं। फिल्म जॉन विक 4 ने दर्शकों का दिल जीता है। इसमें कियानू रीव्स ने शानदार काम किया है। फिल्म में कियानू रीव्स कमाल के एक्शन सीन्स करते दिखाई दे रहे हैं।

End of Feed