पवन सिंह या खेसारी लाल यादव कौन है सपना चौधरी का फेवरेट, जवाब सुनते ही चिल्लाने लगी पब्लिक

Sapna Choudhary Favourite Star Pawan Singh or Khesari Lal Yadav: हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्हें केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि बिहार-यूपी और राजस्थान में भी पसंद किया जाता है। हाल ही में सपना चौधरी ने बताया कि उन्हें खेसारी लाल यादव और पवन सिंह में से कौन सा हीरो ज्यादा अच्छा लगता है।

Sapna Choudhary Favourite Star Pawan Singh or Khesari Lal Yadav: हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) लाखों दिलों की धड़कन है। अपने डान्स और अनोखे अंदाज से सपना चौधरी हर वक्त छाई रहती हैं। सपना चौधरी एक ऐसी कलाकार है जिन्होंने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है और ऐसे स्टेज पर पहुंची है, जहां पर वह हरियाणा की शान को बढ़ा सके। सपना चौधरी ने केवल हरियाणवी कलाकार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और भोजपुरी स्टार्स के साथ भी काम किया है। एक इवेंट के दौरान सपना चौधरी से सवाल पूछा गया कि उन्हें पवन सिंह और खेसारी लाल यादव में से कौन सा एक्टर पसंद है। सपना चौधरी ने इसका जवाब चालाकी से दिया।

Sapna Choudhary Favourite Star Pawan Singh or Khesari Lal Yadav:

हाल ही में सपना चौधरी एक मीडिया हाउस के इवेंट में शामिल हुई। जहां पर उन्होंने जनता के साथ मजेदार बातें कि और अपने करियर के दिलचस्प किस्से शेयर किए । बातचीत के दौरान जब सपना चौधरी से उनके फेवरेट भोजपुरी स्टार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़ा ही सेफ प्ले किया। सपना चौधरी से पवन सिंह( Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) में से किसी एक को चुनने को कहा। सपना ने कहा कि-"मैं बड़ा ही सेफ प्ले करने वाली हूं, मेरा जवाब पहले भी यही था आज भी यही है ", "पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के ओजी स्टार हैं दिग्गज हैं और खेसारी लाल यादव उनकी इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं " ।

End of Feed