Sapna Chaudhary पर बायोपिक बनाएगा बॉलीवुड का ये मशहूर डायरेक्टर, बॉक्स ऑफिस पर छाएगी हरियाणा की क्वीन

Sapna Choudhary Biopic: अब हाल ही में खबर आई है की हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को बायोपिक बनाई जा रही है। यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर बना रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है यह पूरी खबर।

Sapna Choudhary Biopic: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने लटके झटकों से लड़कों के साथ-साथ बड़े उम्र के मर्दों का भी दिल धड़का देती है। आज भी एक्ट्रेस एक शो करने के लाखों-करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं उन्हे देखने के लिए भीड़ भी काफी ज्यादा होती है। हर कोई सपना के डांस का दीवाना बना बैठा है और इसी बज को देखते हुए एक बड़ी घोषणा हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर सपना की बायोपिक बनाने के लिए तैयार हैं। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी क्या टाइटल होगा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Sapna Choudhary Biopic

खबर आई है की बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और राइटर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और उनके साथी विनय भारद्वाज हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की बायोपिक बनाएंगे। इस फिल्म का नाम 'सपना मैडम' होगा जिसमें सड़कों और गलियों में नाचने से लेकर रेड कार्पेट पर वाक करने की कहानी दिखाई जाएगी। बता दें पिछले साल 2023 में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने कांस रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। वह सलमान खान के शो बिग बॉस 11 (Bigg Boss 11) में भी नजर आ चुकी हैं। सपना चौधरी के डांस को हर कोई देखने के लिए बेताब रहता है।

End of Feed