Fazilpuria Shooter arrested: हरियाणवी सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया( Rahul Fazilpuria) पर हाल ही में हमला हुआ था। उसके बाद उनके फाइनेंस मैनेजर की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वजीरपुर में 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनका इस हमले में बड़ा हाथ था। बताया जा रहा है कि हमलावर बाद सिंगर को मारना चाहते थे वह उनके निशाने पर थे। गायक फाजिलपुरिया उर्फ राहुल यादव को कथित तौर पर पाँच शूटरों ने निशाना बनाया। मैनेजर की हत्या के बाद, उनकी हत्या करने का प्लान चल रहा था।
Image Source: Instagram
अब पुलिस ने इन हमलावरों को पकड़ लिया है। 26 अगस्त को, गुरुग्राम पुलिस ने वज़ीरपुर में शूटरों को रोका और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हत्या की साजिश की खुफिया जानकारी मिलने के बाद उन्होंने जाल बिछाया। यह घटना तब हुई जब फाजिलपुरिया इससे पहले जुलाई 2025 में गुरुग्राम के पास हुए एक हमले में बच गए थे।
आगे की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले की योजना गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया ने बनाई थी। कथित तौर पर पुलिस ने उन्हें बिना नंबर प्लेट वाली इनोवा कार में घूमते हुए पकड़ा था। पुलिस की कार्रवाई के बाद संदिग्धों ने गोलीबारी भी की, जिसमें चार संदिग्धों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने पाँचवें संदिग्ध का पीछा करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया और सभी को हिरासत में ले लिया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय रिपोर्टों में दावा किया गया है कि गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान विनोद पहलवान (झज्जर), पदम उर्फ राजा (सोनीपत), शुभम उर्फ काला, गौतम उर्फ गोगी और आशीष उर्फ आशु के रूप में हुई है.
