FIR lodged against Masoom Sharma: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ( Masoom Sharma) अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। पिछले कुछ समय से वह अपने गानों को लेकर विवादों में नजर आ रहे हैं। अब एक बार फिर से मासूम शर्मा का नाम किसी नए विवाद में जुड़ गया है। इस बार उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई है। दरअसल दो दिन पहले मासूम शर्मा पंजाब यूनिवर्सिटी में शो करने गए थे। जहां पर उन्होंने अपना ही बैन किया हुआ गाना गाया। इसके बाद उनके ऊपर पंजाब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Image Source: Masoom Sharma Instagram
यह मामला 28 मार्च 2025 का है, जब चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित UIET में सिंगर मासूम शर्मा का एक लाइव शो हुआ था। यह शो रात 8 बजे से लेकर 10 बजे के करीब चला था। जिसमें मासूम शर्मा ने अपना बैन किया हुआ गाना चम्बल के डाकू गाया। इसके बाद पुलिस ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। क्योंकि शो शुरू करने से पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने शो की अनुमति तो दे दी थी, लेकिन एक शर्त रखी थी कि इसमें ऐसा कोई गाना या परफॉर्मेंस नहीं होगा जो हिंसा, शराब, ड्रग्स या गैंगस्टर जैसे काम को बढ़ावा दें। खुद मासूम शर्मा ने भी इस बात पर हामी भरी थी कि वह अपने बैन किए हुए गाने नहीं गाएंगे। यह शिकायत चंडीगढ़ के वेस्ट सेक्टर में दर्ज हुई। जिसमें सिंगर पर धारा 223 लगाई गई है।
शो में हुई एक छात्र की मौत
बताते चले कि इस शो के दौरान ही एक छात्र की मौत भी हो गई। बताया जा रहा है कि एक सेकेंड ईयर के लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ये हत्या जहां शो चल रहा था उसके बाहर हुई बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आई है।
