Pranjal Dahiya Latest Photo : हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया ( Pranjal Dahiya) आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं है । हरियाणवी गाने से लेकर डान्स तक वह हर जगह कमाल कर जाती हैं तो वहीं हर कोई उनके हुस्न का दीवाना हुआ फिरता । प्रांजल दहिया की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फ़ैन फ़ॉलोइंग है उनका कोई भी नया गाना आते ही हिट हो जाता है। एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी डेली लाइफ एक्टिविटी भी शेयर करती रहती हैं। वहीं कुछ दिन पहले हसीना दुबई एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थी जहां उन्होंने हरियाणा की पोशाक दामन और कुर्ता पहनकर फोटोशूट करवाया। एक्ट्रेस के इस लुक की हर जगह चर्चा हो रही है। उन्हें इस लुक में देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं साथ ही उन्हें हरियाणा की शान कह रहे हैं । प्रांजल का यह फोटोशूट जमकर वायरल हो रहा है फोटो में देखा जा सकता है कि वह लाल रंग का दामन, सफेद कुर्ता और काली गोटेदार चुनरी के साथ कमाल की लग रही हैं। प्रांजल का यह फोटो दुबई का है जहां पीछे से एक बड़ी बिल्डिंग भी नजर आ रही है। बता दें कि दामन-कुर्ता हरियाणा राज्य की पोशाक जिसे पहनना वहां की शान माना जाता है। विदेश में अपने राज्य का पहनवा पहनकर वह अपने देश और राज्य का नाम ऊँचा कर रही हैं।
दामन-कुर्ता पहन दुबई पहुंची Pranjal Dahiya, फैंस ने कहा ये है हरियाणा की शान .......
- Authored by: अर्चना वशिष्ठ
- Updated Jul 31, 2023, 03:18 PM IST
Pranjal Dahiya Latest Photo : कुछ दिन पहले हसीना दुबई एक इवेंट में शिरकत करने पहुंची थी जहां उन्होंने हरियाणा की पोशाक दामन और कुर्ता पहनकर फोटोशूट करवाया। एक्ट्रेस के इस लुक की हर जगह चर्चा हो रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं
End of Feed
