Anjali Raghav on Pawan Singh: बीते कुछ दिन पहले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह( Pawan Singh) और हरियाणवी आर्टिस्ट अंजली राघव( Anjali Raghav) के बिछ विवाद खड़ा ही गया। पवन सिंह ने अंजली राघव को स्टेज पर ऐसे छुआ, जिसे देखकर लोग उनपर भड़क गए। बाद में अंजली राघव ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह कितना टूट चुकी हैं। हालांकि इस विवाद के बाद सिंगर पवन सिंह ने अंजली राघव से माफी भी मांगी थी। अब एक्ट्रेस ने बताया कि माफी मांगने के बाद भी उन्हें किस तरह से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने जिक्र किया कैसे सिंगर की पीआर टीम उनके साथ बर्ताव कर रही है।
Image Source: Instagram
अंजली राघव( Anjali Raghav) ने भास्कर को दिए इंटरव्यू में उनके साथ हुई पूरी घटना का जिक्र किया। हरियाणवी आर्टिस्ट ने कहा कि पवन सिंह ने उनसे डायरेक्ट माफी नहीं मांगी थी। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के बाद मैं बुरी तरह से टूट चुकी हूं और जिस तरह से लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं यह सहन नहीं हो रहा है। एक्ट्रेस ने पवन सिंह की पीआर टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये सब टॉर्चर पवन सिंह की पीआर टीम कर रही है, किसी ने मुझसे कहा था कि पवन सिंह की पीआर टीम बहुत स्ट्रॉंग है, वह तुम्हें बर्बाद कर देगी और वैसा ही हो रहा है।
डायरेक्टर ने किया फोन
अंजली राघव ने आगे बताया, "पवन सिंह का मेरे पास माफी के लिए कोई कॉल नहीं आया, बल्कि उनके डायरेक्टर का फोन आया था। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम बहुत ज्यादा एटीट्यूड में आ रही हो, माफी मांग लेंगे तो सब ठीक हो जाएगा।" हालांकि मैंने बाद में पोस्ट किया तो उनकी टीम से फोन आया। अंजली ने इस बात का जिक्र भी किया कि मैं अब कभी दोबारा भोजपुरी इंडस्ट्री जॉइन नहीं करूंगी।
