अंजली राघव ने कसा सपना चौधरी पर तंज, कहा- "वह अपनी ही इंडस्ट्री के लोगों का साथ नहीं...

Anjali Raghav on Sapna Choudhary : पतली कमर फ़ेम अंजली राघव( Anjali Raghav) ने हाल ही में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में खुलकर बात की। अंजली का कहना है कि सपना चौधरी बेशक से बहुत बड़ी स्टार हैं, लेकिन वो अपने लोगों के साथ परेशानी में नजर नहीं आती हैं।

Anjali Raghav on Sapna Choudhary: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सपना चौधरी( Sapna Choudhary) एक बड़ा नाम हैं। वो एक ऐसी स्टार हैं जिन्होंने रिजनल सिनेमा को काफी आगे तक पहुंचाया है। हालांकि वह बेहद कम ही अपनी इंडस्ट्री के मुद्दों पर बात करती नजर आती हैं। उनकी को-स्टार अंजली राघव( Anjali Raghav) ने खुलासा करते हुए बताया कि सपना चौधरी कभी किसी स्टार की परेशानी में उनका साथ नहीं देती। अपने साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी का जिक्र करते हुए अंजली राघव ने सपना चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने हरियाणा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के स्वभाव के बारे में बात करते हुए कहा कि वह किसी भी स्टार की परेशानी में नजर नहीं आती। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Anjali Raghav on Sapna Choudhary

Image Source: Instagram

सिद्धार्थ कन्नन के साथ अपने इंटरव्यू में अंजली राघव ने खुलकर बातें की। उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में ढेर सारी बातें भी बताई। अंजली राघव जो पिछले 15 सालों से हरियाणवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, आज बड़ा नाम बन चुकी हैं। हाल ही में भोजपुरी स्टार पवन सिंह( Pawan Singh) के साथ उनकी एक कॉन्ट्रोवर्सी सामने आई थी, जिसने बड़ा हंगामा खड़ा किया था। इसी के बारे में बात करते हुए जब होस्ट ने उनसे सवाल किया कि- " क्या हरियाणवी इंडस्ट्री ने आपका साथ दिया, सपना चौधरी आपके सपोर्ट में आई?" इसके जवाब में अंजली ने कहा कि- "मुझे सपना चौधरी से तो कोई उम्मीद भी नहीं थी"। ऐसा क्यों? , अंजली ने जवाब देते हुए कहा कि- " सपना चौधरी एक ऐसी आर्टिस्ट हैं जो अपनी इंडस्ट्री के लोगों के साथ उनके दुख में खड़ी नहीं होती, मैंने ऐसा बहुत बार देखा है कि वह शादी-पार्टी में तो नजर आती हैं, लेकिन इसी को कोन्टरोवर्सी में सपोर्ट नहीं करती हैं।"

End of Feed