Entertainment News of The Week: Prabhas की सलार हुई पोस्टपोन, Sunny Deol पर सुनील दर्शन ने लगाया गंभीर आरोप

Entertainment News of The Week: एंटरटेनमेंट जगत में बीते हफ्ते काफी हलचल देखने को मिली। जहां एक तरफ सनी पाजी की गदर 2 लगातार तहलका मचाती रही तो वहीं उन पर निर्माता सुनील दर्शन ने 77 लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। इसके साथ-साथ सलार का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बुरी खबर भी सामने आई है...

Entertainment News of The Week: ऐसा कोई भी हफ्ता नहीं गुजरता है जब एंटरटेनमेंट जगत से चटपटी खबरें न आएं। सिनेमाप्रेमियों के लिए हर हफ्ते एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े लोग कुछ न कुछ ऐसी गॉसिप जरूर दे देते हैं कि उनके चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। बीते हफ्ते भी कई सारी ऐसी खबरें आईं जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। आइए आपको बीते हफ्ते की 5 सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट खबरें बताते हैं...

Entertainment News of The Week

Entertainment News of The Week

सनी देओल पर सुनील दर्शन ने लगाया गंभीर आरोप

गदर 2 स्टार सनी देओल को लोग इज्जत भरी नजरों से देखते हैं लेकिन लगता है कि पिछले कुछ समय से उनका वक्त अच्छा नहीं चल रहा है। पहले सनी पाजी का बंगला नीलाम होने की खबर सामने आई और अब निर्माता सुनील दर्शन ने उन पर 77 लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। सुनील दर्शन ने कहा है कि उनका मामला पिछले 27 सालों से कोर्ट में है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है कि एक दिन उनकी जीत जरूर होगी।

End of Feed