एंटरटेनमेंट

Entertainment News of The Day: Shah Rukh Khan की Jawan बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार, Urfi Javed ने फिर पहनी अजीब ड्रेस

Entertainment News of The Day: एंटरटेनमेंट जगत में पिछले एक हफ्ते से शाहरुख खान की फिल्म जवान का जलवा कायम है। हर कोई इस फिल्म के बारे में ही बात कर रहा है क्योंकि किंग खान इसे बहुत बड़े स्तर पर प्रमोट कर रहे हैं। आइए आपको जवान के अलावा धूम मचाने वाली एंटरटेनमेंट खबरें के बारे में बताते हैं...

Image

Entertainment News of The Day

Entertainment News of The Day: बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म जवान की वजह से चर्चा में हैं। जवान को लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है, जिस कारण एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े लोग इसके बारे में बातें कर रहे हैं। हालांकि ऐसा कतई नहीं है कि एंटरटेनमेंट जगत में सिर्फ जवान के बारे में ही लोग बातें कर रहे हैं। आइए आपको आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट न्यूज बताते हैं...

Shah Rukh Khan की Jawan बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग लेने के लिए तैयार

अभिनेता शाहरुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर धांसू नम्बर्स दर्ज कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म जवान की एडवांस बुकिंग कमाल की है, जिसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि शाहरुख खान की ये एक्शन एंटरटेनर पहले दिन 70 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार आराम से कर लेगी। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

Urfi Javed फिर पहनकर निकलीं अजीब ड्रेस

टीवी अदाकारा उर्फी जावेद अपने अजीब पहनावे के लिए लोगों के बीच मशहूर हैं। उर्फी जावेद ने एक बार फिर से अजीब-ओ-गरीब ड्रेस पहनकर फैंस को दर्शन दिए। उर्फी जावेद आज ब्लैक रंग की ड्रेस पहनकर घर से निकली थीं, जिसमें उनका चेहरा भी छुपा हुआ था। उर्फी जावेद ने पैंट के अंदर अपने हाथ छुपा रखे थे, जिस कारण लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

Parineeti Chopra-Raghav Chaddha जल्द लेंगे 7 फेरे

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा की शादी काफी समय से चर्चा में है। आज इन दोनों के रिसेप्शन का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसके अनुसार ये दोनों 30 सितम्बर 2023 के दिन बड़ों का आशीर्वाद लेंगे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में चुनिंदा लोग शामिल होंगे, जिसके बाद ये फैमिली-फ्रेंड्स के लिए रिसेप्शन रखेंगे।

Thank You For Coming का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर की अपकमिंग फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें अदाकारा भूमि पेडनेकर वीमेन ऑर्गेज्म के बारे में बात करती दिखाई देंगी। फिल्म में भूमि पेडनेकर को कुशा कपिला जैसी सोशल मीडिया स्टार का भी भरपूर साथ मिलेगा। दर्शकों को थैंक यू फॉर कमिंग का ट्रेलर काफी पसंद आया है।

Prabhas संग काम करने को तैयार Anushka Shetty

साउथ अदाकारा अनुष्का शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो भारतीय सिनेमा के बाहुबली प्रभास के साथ अपनी अगली फिल्म करने के लिए तैयार हैं। अनुष्का शेट्टी और प्रभास की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है। बाहुबली सिरीज के बाद से ही दर्शक इन्हें साथ देखने के लिए तड़प रहे हैं। अनुष्का के इस बयान के बाद लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें इन दोनों की जोड़ी जल्द साथ देखने को मिलेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article