Yodha Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। सिद्धार्थ मल्होत्रा 'योद्धा' के जरिए एक बार फिर से पर्दे पर देशभक्ति दिखाते नजर आए। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ-साथ मूवी में राशी खन्ना और दिशा पाटनी जैसे सितारों ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। फिल्म की ओपनिंग यूं तो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास नहीं थी। माना जा रहा था कि चंद दिनों में ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' दम तोड़ देगी। लेकिन बीते दिन की कमाई देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की मूवी अगर रफ्तार पकड़ ले तो अच्छी खासी कमाई कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Shaitaan Box Office Day 12: बॉक्स ऑफिस पर कायम है अजय देवगन की 'शैतान' का काला जादू, की तगड़ी कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म 'योद्धा' (Yodha) ने पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 2.30 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 21.30 करोड़ हो गया है। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की मूवी ने 4.1 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला था। फिल्म ने दूसरे दिन 5.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 7 करोड़ रुपये, चौथे दिन 2.15 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 2.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की 'योद्धा' (Yodha) को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया है, जिसका कुल बजट 55 करोड़ रुपये है। हालांकि 5 दिन में फिल्म ने अपने बजट का आधा भी नहीं कमाया है। ऐसे में अभी सिद्धार्थ मल्होत्रा की मूवी को लंबी राह तय करनी बाकी है। फिल्म के किरदारों की बात करें तो 'योद्धा' में राशी खन्ना ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी का रोल निभाया है। वहीं दूसरी ओर दिशा पाटनी ने भी अहम भूमिका अदा की है, जो कि सरप्राइज पैकेज से कम नहीं है।
