YJHD Re-Release Box Office Day 1: सिनेमाघरों में फिर छा गई रणबीर-दीपिका की जोड़ी, 3 करोड़ के पार हुई कमाई

Yeh Jawaani Hai Deewani Re-Release Box Office: अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani) 3 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो गई है। ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार ये जवानी है दीवानी पहले दिन अच्छे आंकड़े दर्ज कराएगी और खाते में 3 करोड़ से ज्यादा रुपये जोड़ेगी।

Yeh Jawaani Hai Deewani Re-Release Box Office: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण इस जनरेशन की सबसे हिट जोड़ियों में से एक हैं, जिनकी केमिस्ट्री ने कभी भी दर्शकों को निराश नहीं किया है। कुछ साल पहले इनकी एक फिल्म आई थी, जिसका नाम ये जवानी है दीवानी था, जिसे करण जौहर के बैनर तले बनाया गया था। फिल्म ये जवानी है दीवानी का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया था, जिसने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। फिल्म ये जवानी है दीवानी को करण जौहर ने 3 जनवरी के दिन दोबारा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया है और ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो इसने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर कमाल करके दिखा दिया है।

YJHD Box Office Day 1

ट्रेड से सामने आ रही खबरों के अनुसार, ये जवानी है दीवानी की एडवांस बुकिंग कमाल की थी। फिल्म ये जवानी है दीवानी ने पहले दिन की शुरुआत भी एडवांस बुकिंग की ही तरह धमाकेदार की है। दर्शक ये जवानी है दीवानी को देखने के लिए थिएटर जा रहे हैं और इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। ये जवानी है दीवानी पहले दिन लगभग 3 करोड़ का कारोबार करेगी और मेकर्स को मालामाल कर देगी।

End of Feed