48 घंटे में ही 2026 की 9th Highest Grosser बनी Yash की Toxic

टॉक्सिक को लेकर लोग चाहें कितनी भी निगेटिव बातें करें लेकिन ये मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस हिला रही है। टॉक्सिक ने मात्र 48 घंटे में 2026 की 9वीं बिगेस्ट हिन्दी मूवी का खिताब हासिल कर लिया है।

साउथ सुपरस्टार्स अपनी फिल्में हिन्दी में रिलीज करके जो रिकॉर्ड्स बना रहे हैं, वो हिन्दी स्टार्स को भी चौंका रहे हैं। अब टॉक्सिक को ही ले लीजिए, जिसे इतने निगेटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि इतने खराब रिव्यूज पाने वाली फिल्म टॉक्सिक मात्र 48 घंटे में 2026 की 9वीं बिगेस्ट मूवी बन चुकी है। जी हां, इसने इस साल रिलीज हुई मैं वापस आऊंगा को पछाड़कर ये खिताब अपने नाम किया है। आइए आपको इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिन्दी फिल्मों के बारे में बताते हैं... TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ram Kapoor के कारण असहज हुईं Shreya Kalra! आरोपों पर बोले एक्टर- मुझे फर्क नहीं पड़ता...

48 घंटे में ही 2026 की 9th Highest Grosser बनी Yash की Toxic

48 घंटे में ही 2026 की 9th Highest Grosser बनी Yash की Toxic

रैंकफिल्म का नामफिल्म की कमाई
1.धुरंधर 21186.32 करोड़ रुपये
2.बॉर्डर 2362.76 करोड़ रुपये
3.भूत बंगला199.23 करोड़ रुपये
4.धमाल 4177.92 करोड़ रुपये
5.आवारापन 2149.48 करोड़ रुपये
6.वेलकम टू द जंगल137.93 करोड़ रुपये
7.कॉकटेल 2104.53 करोड़ रुपये
8.ओ रोमियो83.35 करोड़ रुपये
9.टॉक्सिक79.4 करोड़ रुपये
10मैं वापस आऊंगा65.15 करोड़ रुपये

वीकेंड में कई फिल्मों को धूल चटा देगी Yash की टॉक्सिक

फिल्म टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से कमाई करती हुई आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि वीकेंड खत्म होते-होते ये मूवी कई बड़ी फिल्मों को धूल चटा देगी और इस लिस्ट में नया मुकाम हासिल करेगी। केजीएफ 2 के बाद यश की मूवी से इसी तरह की कमाई की उम्मीद थी और मूवी उन पर खरी उतरी है। फिल्म टॉक्सिक को यश ने बहुत बड़े स्तर पर बनाया है और उनके विजन को डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने पर्दे पर उतारने में मदद की है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Race 4 से Saif Ali Khan बाहर!! Aamir Khan संग दिखेंगे Sidharth Malhotra और Tiger Shroff

End of Feed