War 2 VS Coolie: जब भी दो बड़ी फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली होती हैं, तो उनकी भिड़ंत की वजब से खूब खलबली मचती है। पहले तो केवल बॉलीवुड मूवीज की भिड़ंत की वजह से ही खबरें बनती थीं लेकिन पिछले कुछ समय से जिस अंदाज में साउथ सिनेमा ने भारतीय दर्शकों के दिलों को जीता है, उसके बाद बॉलीवुड के सामने साउथ सिनेमा नाम की नई चुनौती खड़ी हो गई है। अगर साल 2025 की बात करें तो इसमें बॉलीवुड और साउथ के बीच एक तगड़ी भिड़ंत होने वाली है। 14 अगस्त के दिन ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी। ये दोनों ही बड़ी एक्शन फिल्में हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं लेकिन इनमें से किस मूवी को लेकर ज्यादा उत्साह है? आइए आपको बताते हैं...
Image Source: War 2 & Coolie Movie Posters
IMDB की तरफ से जारी की गई 2025 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में कुली और वॉर 2 दोनों का ही नाम है। इन दोनों फिल्मों को लेकर दर्शक बहुत एक्साइटेड हैं लेकिन एक्साइटमेंट मीटर में रजनीकांत की कुली ऋतिक-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। IMDB ने जुलाई से दिसम्बर के बीच रिलीज होने वाली उन 10 फिल्मों के नाम जारी किए हैं, जिनका सुपरहिट होना पक्का है। इनमें कुली नम्बर 1 के पायदान पर है तो वहीं वॉर 2 को दूसरा स्थान मिला है। आइए आपको इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों के नाम बताते हैं:
कुली
वॉर 2
द राजा साब
आंखों की गुस्ताखियां
सैयारा
बागी 4
सन ऑफ सरदार 2
हृदयापूर्वम
महावतार नरसिंहा
अल्फा
Image Source: IMDB
IMDB द्वारा जारी की गई लिस्ट की अच्छी बात ये ही है कि इसमें ज्यादातर हिन्दी फिल्में हैं, जिन्हें लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की मूवीज बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। IMDB की ये लिस्ट बॉलीवुड मेकर्स को थोड़ी तसल्ली जरूर देगी क्योंकि इससे साफ है कि हिन्दी मूवीज आने वाले दिनों में जमकर धमाल मचाने वाली हैं।
अगर बात कुली और वॉर 2 के क्लैश की करें तो ये इस साल का महाक्लैश बताया जा रहा है। जहां एक तरफ रजनीकांत लम्बे वक्त के बाद अपनी धमाकेदार एक्शन एंटरटेनर लेकर आ रहे हैं, वहीं वॉर 2 यशराज बैनर की बिगेस्ट एक्शन मूवीज में से एक है, जिसके लिए लगातार मेहनत की जा रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो वॉर 2 और कुली दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेंगी लेकिन बॉक्स ऑफिस वॉर कौन सी मूवी जीतेगी, इसका फैसला रिलीज के बाद दर्शक करेंगे। वैसे आप कुली और वॉर 2 में से किसे देखने के लिए ज्यादा एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
