The Bengal Files Box Office Prediction Day 1: विवेक अग्निहोत्री की दूसरी बेस्ट ओपनर बन सकती है 'द बंगाल फाइल्स'

The Bengal Files Box Office Prediction Day 1 : 'द बंगाल फाइल्स' ( The Bengal Files) की एडवांस बुकिंग से पता चलता है कि लोग फिल्म देखने में उत्साहित हैं। रिलीज से पहले इसकी पहले दिन की अनुमानित कमाई सामने आई है। आइए आपको बताते हैं फिल्म की पहले दिन की कमाई।

The Bengal Files Box Office Prediction Day 1: विवेक अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' रिलीज के लिए तैयार है। यह बॉलीवुड की विवादित फिल्मों में से एक कही जा रही है। जो रिलीज से पहले चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में बंगाल के दंगों को बखूबी दिखाया गया है। जहां एक तरफ फिल्म की टक्कर बागी 4 से होगी, वहीं इस फिल्म की कमाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। 'द बंगाल फाइल्स' की एडवांस बुकिंग से पता चलता है कि लोग फिल्म देखने में उत्साहित हैं। रिलीज से पहले इसकी पहले दिन की अनुमानित कमाई सामने आई है। आइए आपको बताते हैं फिल्म की पहले दिन की कमाई ।

The Bengal Files Box Office Prediction Day 1

Image Source: imdb

द बंगाल फाइल्स( The Bengal Files) को एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई नजर आ रही है। फिल्म पहले दिन थिएटर्स से 2.50 से 3 करोड़ कमा सकती है। अगर यह 3 करोड़ के करीब पैसे कमाती है तो यह विवेक अग्निहोत्री की दूसरी बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने पहले दिन 3 करोड़ का बिजनेस किया था।

End of Feed