Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) 10 दिनों के बाद भी अच्छी-खासी कमाई कर रही है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी तारीफ के काबिल कलेक्शन किया है, जिसे देख निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब यह मूवी धीरे-धीरे 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। फिल्म इन 10 दिनों में लगभग 33 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। आइए देखें फिल्म ने रविवार के दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रविवार के दिन 2.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने शनिवार के दिन 2.25 करोड़ रुपये कूटे थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों में 33.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने इस मूवी को बनाने में लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह मूवी अपने बजट से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है।
राजकुमार राव के साथ फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैन्स का ध्यान अपनी खींचा है। इस मूवी का क्लैश आलिया भट्ट की मूवी 'जिगरा' से हुआ था। हैरानी की बात यह है कि आलिया भट्ट की 'जिगरा' का कलेक्शन काफी कम रहा है। वहीं दूसरी राजकुमार और तृप्ति डिमरी की मूवी बॉक्स ऑफिस बाजी मार गई है।
