बॉक्स ऑफिस

Jigra Box Office Collection Day 8: सिमटने लगी है आलिया भट्ट की जिगरा, चिल्लरों में हो रहा है कलेक्शन, डालें नजर

Jigra Box Office Collection Day 8: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा (jigra) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता ही जा रहा है। फिल्म ने 8वें दिन भी बेहद कम कलेक्शन किया है। जिसके बाद अब यह फिल्म बड़े पर्दे से सिमटने लगी है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Jigra Box Office Collection Day 8

Jigra Box Office Collection Day 8: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म मेकर्स के साथ ही दर्शकों के लिए भी एक निराशा बनकर साबित हुई है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर औसत प्रदर्शन किया, जिसके बाद तो फिल्म अब बड़े पर्दे से सिमटती ही नजर आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई है। मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है। आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा (Jigra) 11 अक्टूबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म के दमदार ट्रेलर के बाद मूवी से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें लगाई गई थीं। फिल्म को लेकर कई विवाद भी खड़े हुई हैं, जिनकी वजह से फिल्म को लेकर काफी बातें भी हुईं, पर इससे भी फिल्म के कलेक्शन को कोई फायदा नहीं मिला। फिल्म को लेकर कोई भी बज नजर नहीं आ रहा है। यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi की दहशत के आगे नहीं झुकेगा Salman Khan का सिर, सीना चौड़ा कर बोले पापा सलीम- 'उससे माफी क्यों मांगे...'ID : 114365372

राजकुमार राव की फिल्म से हुई सीधी टक्कर

आलिया भट्ट की इस फिल्म को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो से बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिली है। जिगरा के मुकाबले राजुकमार राव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया है। आलिया भट्ट की फिल्म दमदार एक्शन और सस्पेंस दिखाने में काफी हद तक नाकामयाब रही है। यही वजह है कि फिल्म बड़े पर्दे पर कामयाब नहीं हो पाई है। यहां अब फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने की इतनी कमाई

सैकनिल्क इंडिया की एक शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आलिया की यह फिल्म दूसरे शुक्रवार को 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में ही कामयाब हुई है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 23.30 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article