Vettaiyan Box Office Prediction Day 1: रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन आज रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में 33 साल बाद बिग बी और रजनीकांत की जोड़ी को देखकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। साथ ही फैंस इस फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है। इस फिल्म की कितनी ओपनिंग हो सकती है। क्या ये फिल्म रजनीकांत की पिछली फिल्म जेलर का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी की नहीं। आइए जानते हैं विस्तार से।
सिर्फ तमिल में कितनी हो सकती है कमाई
इस फिल्म को टीजे ज्ञानवेल ने डायरेक्ट किया है। रिपोर्ट के अनुसार 'वेट्टैयन' का बजट 300 करोड़ रुपये है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने शानदार कमाई कर ली थी। जानकारी के अनुसार इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही 15.22 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म केवल तमिलनाडु में ओपनिंग डे पर 73 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर सकती है। ओपनिंग डे पर फिल्म विदेशों में 45 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर सकती है।
कितनी होगी कमाई
रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। बता दें ये फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड 150+ करोड़ रुपये का ग्रॉस कमाई कर सकती है। वही घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ये फिल्म 75 से 80 करोड़ की कमाई कर सकती है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती और मंजू वॉरियर नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
