Vettaiyan Box Office Day 4: रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म में रजनीकांत और बिग बी 33 सालों बाद साथ नजर आ रहे हैं। अब ये फिल्म 4 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
रजनीकांत की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती भी नजर आ रहे हैं। वेट्टैयान 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म तमिल और हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई थी। सैकनिलक के अनुसार वेट्टैयान ने चौथे दिन 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
कितनी हुई कमाई
- पहले दिन : 31.7 करोड़ रुपये
- दूसरे दिन: 24 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन: 26.75 करोड़ रुपये
- चौथे दिन : 22.25 करोड़ रुपये
- कुल – 104.8 करोड़ रुपये
ये सितारे भी आए नजर
इस फिल्म का टीजे ग्ननवेल ने निर्देशन किया है। इस फिल्म में दुशारा विजयन, मंजू वारियर, रितिका सिंह और अभिरामी भी नजर आ रहे हैं। बता रजनीकातं की ये फिल्म दूनियाभर में भी शानदार कमाई कर रही है। रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन 77.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। वही दूसरे दिन इसका कलेक्शन 45.26 करोड़ रुपये हुआ। तीसरे दिन 47.87 करोड़ की कमाई हुई। अब चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 41.32 करोड़ हुआ है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 212.35 करोड़ रुपये हो गया है। अब देखना होगा कि फिल्म भारत में कब 200 करोड़ का आकड़ा पार करती है। इस फिल्म को तमिल में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
