Vettaiyan Box Office Collection Day 3: रजनीकांत की नई फिल्म 'वेट्टैयान' बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। दशहरा के दिन इस फिल्म को बड़ा फायदा मिला है। बता दें ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने शानिवार के दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
रजनीकांत की फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। बता दें इस फिल्म में रजनीकांत और बिग बी एक साथ 33 साल बाद एक साथ नजर आए हैं। वेट्टैयान एक एक्शन क्राइम ड्रामा फिल्म है जो 10 अक्टूबर (गुरुवार) को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को टीजे ग्ननवेल के डायरेक्ट किया है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपये था। रजनीकांत की फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार रजनीकांत की फिल्म ने तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए। जिसके बाद वेट्टैयान का नेट कलेक्शन 81.70 करोड़ रुपये हो गया है।
कितनी रही ऑक्यूपेंसी
फिल्म ने अपने पहले शनिवार को कुल 63.81 प्रतिशत तमिल ऑक्यूपेंसी, 38.97 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी और 20.94 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी हासिल की। इस फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म को वीकेंड का फायदा भी मिला है। अब देखना होगा कि फिल्म रविवार का कितना फायदा उठा पाती है।
अमिताभ बच्चन ने किया तमिल डेब्यू
रजनीकांत और फहाद फासिल की फिल्म 'वेट्टैयान' 2024 में थलपति विजय की 'GOAT' के बाद तमिल फिल्म के लिए दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है। इस फिल्म में रितिका सिंह, दुशारा विजयन, मंजू वारियर और राणा दग्गुबाती भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने तमिल डेब्यू किया है।
