Vettaiyan Box Office Collection Day 7: रजनीकांत की फिल्म 300 करोड़ क्‍लब में एंट्री लेने से बस इतनी दूर, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Vettaiyan Box Office Collection Day 7: रजनीकांत की फिल्म वेट्टायन तमिल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी है। ये फिल्म अब जल्द ही 300 करोड़ रुपये का आकड़ा पार करने वाली है। आइए जानते हैं अभी तक इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Vettaiyan Box Office Collection Day 7: रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टायन 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया। इस फिल्म में 33 साल बाद बिग बी और रजनीकांत की जोड़ी दिखाई दे रही है। ये फिल्म अब जल्द ही 300 करोड़ रुपये का आकड़ा पार करने वाली है। आइए जानते हैं अभी तक इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Vettaiyan

Vettaiyan

रजनीकांत की फिल्म वेट्टायन तमिल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनी है, लेकिन अब ये फिल्म लगातार तीसरे दिन अपने कलेक्शन में गिरावट में आ गई है। बता दें 16 अक्टूबर को रजनीकांत की फिल्म ने भारत में ₹ 4.3 करोड़ की कमाई की। सैकनिल्क के अनुसार 'वेट्टायन' ने सिनेमाघरों में अपने पहले सात दिनों में 114.65 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले सप्ताह में 275 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। अब फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी।

End of Feed