बॉक्स ऑफिस

Jigra Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस से उखड़ने लगी है आलिया भट्ट की जिगरा, हुई सबसे कम कमाई

Jigra Box Office Collection Day 6: आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा (Jigra) बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही है। फिल्म ने खराब शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर पकड़ नहीं जमा पाई है। यहां फिल्म के कलेक्शन में आ रही कमी और टोटल कमाई पर नजर डालते हैं।

Image

Jigra Box Office Collection Day 6

Jigra Box Office Collection Day 6: बैक टू बैक हिट देने वालीं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ट्रेन अब पटरी से उतरती नजर आ रही है। वसन बाला के निर्देशन में बनी मूवी जिगरा ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म बड़े पर्दे पर बुरी तरह पिट गई है, अब हफ्ते भर के भीतर ही मूवी के शो भी कैंसिल होने लगी हैं। आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर इस फिल्म में एक्शन और सस्पेस दोनों ही मिसिंग नजर आ रहा है। वहीं बाकी जेलब्रेक फिल्मों की तरह ही जिगरा में भी एक पुरानी घिसी पिटी कहानी को ही दिखाया गया है, जिसे फैंस पहले भी कई बार देख चुके हैं। यह भी पढ़ें- Border 2 की नई फौज में भर्ती हो गए हैं ऐसे-ऐसे 'महारथी', पाकिस्तान को कच्चा चबा जाएगी सनी पाजी की ये बटालियन

यही कुछ वजह हैं कि आलिया की दमदार परफॉर्मेंस के बाद भी फिल्म जिगरा को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में नहीं जा रहे हैं। फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर सिमटती हुई दिख रही है। यहां मूवी के छटवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Jigra Box Office: 6वें दिन इतना कमा पाई जिगरा

आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर फिल्म जिगा छठे दिन केवल 1.2 करोड़ रुपये ही कमा पाई कमाए। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 21.10 करोड़ रुपये हो गया है। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk.com के मुताबिक, सोमवार से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। फिल्म ने वीकेंड पर भी काफी अच्छी कमाई नहीं की थी। पर कम से कम यह 5 करोड़ से ज्यादा ही रही थी। अब तो फिल्म पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस से सिमटती दिख रही है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म जिगरा बड़े पर्दे पर तो फेल हो गई अब देखना होगी की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलने वाला है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article